फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार गजब है: 13 लाख की चीनी ट्रक से हो गई गायब, गोपालगंज से बिहारशरीफ आ रहा था माल; मामला कराया गया दर्ज

Tue, 29 Apr 2025 03:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar: व्यापारी के अनुसार, 25 अप्रैल की रात ड्राइवर से बात हुई थी, जिसने बताया कि वह फतुहा में खाना खा रहा है और जल्द ही बिहारशरीफ पहुंचेगा। इसके बाद से उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा। जब ट्रक का लोकेशन ट्रैक किया गया, तो वह दीपनगर थाना क्षेत्र के मामू-भगना के पास मिला।
विज्ञापन
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र से एक ट्रक पर लदी करीब 13 लाख रुपये की चीनी रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। यह ट्रक गोपालगंज से बिहारशरीफ आ रहा था, जिसे पुलिस ने जीपीएस लोकेशन के आधार पर दीपनगर के मामू-भगना के पास लावारिस हालत में बरामद किया है।

विज्ञापन


बिहार थाना क्षेत्र के खंदक पर निवासी खाद्य सामग्री व्यवसायी सत्येंद्र कुमार ने दीपनगर थाना में ट्रक ड्राइवर समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने विष्णु शुगर मिल, गोपालगंज से 24 अप्रैल को 600 बोरी चीनी गुप्ता रोड लाइंस के माध्यम से ट्रक पर लोड करवाई थी।

ट्रक 25 अप्रैल को बिहारशरीफ पहुंचना था, लेकिन वह नहीं पहुंचा। व्यापारी के अनुसार, 25 अप्रैल की रात ड्राइवर से बात हुई थी, जिसने बताया कि वह फतुहा में खाना खा रहा है और जल्द ही बिहारशरीफ पहुंचेगा। इसके बाद से उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा। जब ट्रक का लोकेशन ट्रैक किया गया, तो वह दीपनगर थाना क्षेत्र के मामू-भगना के पास मिला। मौके पर पहुंचने पर ट्रक में लदी चीनी की सारी बोरियां गायब पाई गईं।
विज्ञापन


पढ़ें: मालगाड़ी की चपेट में आकर दंपती की दर्दनाक मौत, इलाके में पसरा मातम; पटरी पार करने के दौरान हुआ हादसा    
विज्ञापन


सत्येंद्र कुमार ने ट्रक ड्राइवर गोलू कुमार निवासी माधोपुर, थाना बख्तियारपुर, जिला पटना, ट्रक मालिक विजय मिश्रा, निवासी गोपालगंज और ट्रांसपोर्टर गुप्ता रोड लाइंस के खिलाफ धोखाधड़ी और माल गायब करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। लदी हुई चीनी की कुल कीमत 12,88,665 रुपये बताई गई है। दीपनगर थाना प्रभारी जितेंद्र राम ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। ट्रक ड्राइवर का मोबाइल फोन बंद है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और गायब हुई चीनी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें