फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Cabinet : जेपी सेनानियों का पेंशन दोगुना, सीएम नीतीश कुमार ने 30 प्रस्तावों पर लगाई मुहर

Wed, 13 Aug 2025 04:58 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Cabinet Meeting: आज की कैबिनेट की बैठक काफी महत्वपूर्ण रही। सरकार कई प्रस्तावों पर स्वीकृति दे दी। इसमें जेपी सेनानी के पेंशन की राशि को दोगुना करने का निर्णय लिया गया है। अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ सारी बातें स्पष्ट कर दी। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर से राज्यवासियों को सौगातें दी है। बुधवार शाम सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें सीएम ने 30 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर स्वीकृति दी। अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने बताया कि रोजगार को बढ़ावा देने के लिए पटना के बख्तियारपुर, बेगूसराय, सहरसा, मधेपुरा समेत कुछ जिलों में औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तार के लिए सरकार जमीन का अधिग्रहण करेगी। वही गया एयरपोर्ट के विस्तारीकरण योजना के तहत कैट लाइट लगाने के लिए सरकार 18.2242 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करेगी। कैट 1 की सुविधा मिलने के बाद इस हवाई अड्डा को ऑल वेदर एयरपोर्ट में शामिल किया जायेगा। 

विज्ञापन


जेपी सेनानियों की पेंशन की राशि दोगुनी
वही जेपी आंदोलन के दौरान मीसा या डीआईआर के अधीन रहे एक माह से छह माह एवं छह माह से अधिक अवधि तक जेल में बंद रहे व्यक्तियों के सम्मान में पेंशन की राशि बढ़ा दी गई है। अब इन्हें सात हजार की जगह 15 हजार की राशि पेंशन के तहत मिलेगी। वही 15 हजार के जगह 30 हजार की राशि मिलेगी। 

इन संगठनों के कार्यकर्ताओं का मानदेय दोगुना
एसीएस एस. सिद्धार्थ ने बताया कि वर्ष 2025-26 में "बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) सम्पोषित सामुदायिक संगठनों के सामुदायिक संगठन कार्यकर्ता, सामुदायिक सेवा प्रदाता एवं सामुदायिक संसाधन सेवी के मानदेय दोगुना किये जाने के फलस्वरूप इनके अतिरिक्त मानदेय भुगतान हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 में ग्रामीण विकास विभाग अन्तर्गत मांग संख्या 42 के स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय मद में 347.51 करोड़ रुपये  की राशि की बिहार राज्य आकस्मिकता निधि से अग्रिम की स्वीकृति प्रदान की गयी हैं।
विज्ञापन

 
पटना के इन फ्लाईओवर को जोड़ा जाएगा
पटना के मीठापुर फ्लाईओवर और चिरैयाटांड फ्लाईओवर को जोड़ने के लिए फ्लाईओवर निर्माण किया जाएगा। इसकी अनुमानित लगात 29274.04 लाख रुपये है। इसमें लिए भी नीतीश कैबिनेट ने स्वीकृति प्रदान कर दी।

इससे पहले पांच अगस्त को कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसमें सीएम नीतीश कुमार ने 36 एजेंडों पर मुहर लगाई थी। इसमें शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीआरई 4 और 5) में बिहार से मैट्रिक और इंटर करने वालों को प्राथमिकता देने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई थी। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें