फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Budget: 'देश के हर थाली तक पहुंचेगी बिहार के किसानों की उपज', बजट से पहले उपमुख्यमंत्री ने कही यह बात

Mon, 03 Mar 2025 01:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Budget 2025: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य बिहार को कृषि क्षेत्र में एक सम्मानजनक स्थान दिलाना है। उनका यह भी मानना है कि बिहार के किसानों की मेहनत से उपजी फसल अब देश के हर थाली तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
पूजा-पाठ करते उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दूसरी बार कृषि मंत्री का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-पाठ किया और मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य की कृषि स्थिति पर अपनी राय रखी। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार की लगभग 70 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है, चाहे वह प्रत्यक्ष रूप से खेती से जुड़ा हो या फिर इसके सहायक उद्योगों से। यह आंकड़ा बिहार के कृषि क्षेत्र के महत्व को दर्शाता है।

विज्ञापन

 
सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार ने उन्हें कृषि विभाग की जिम्मेदारी सौंपकर विश्वास जताया है। उनका मुख्य उद्देश्य बिहार को कृषि क्षेत्र में एक सम्मानजनक स्थान दिलाना है। उनका यह भी मानना है कि बिहार के किसानों की मेहनत से उपजी फसल अब देश के हर थाली तक पहुंचेगी। इसके लिए वह नई तकनीक और अनुसंधान के माध्यम से कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने के लिए काम करेंगे।


 
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य यह है कि बिहार के उत्पादों को सही तरीके से बाजार तक पहुंचाया जाए, जिससे किसानों को अच्छे दाम मिल सकें और उनकी मेहनत का सही मूल्य मिले। यह योजना राज्य के कृषि क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि विजय कुमार सिन्हा को पहली बार कृषि मंत्री तब बनाया गया था जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी का साथ छोड़कर एनडीए में शामिल होने का निर्णय लिया था। अब दूसरी बार कृषि मंत्री बनने के बाद सिन्हा बिहार के कृषि क्षेत्र में सुधार और विकास की दिशा में कई योजनाओं पर काम करेंगे, ऐसा उनका दावा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें