आज बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। तीन दिनों के टॉपर्स वेरीफिकेशन में कई सवालों के साथ परीक्षार्थियों की जांच की गई। इन्हीं सवालों के सही-सटीक और विश्वस्त जवाब देने के बाद यह परीक्षार्थी टॉपर बन गए। टॉपर में दो छात्राओं- सिमुलतला विद्यालय, जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैशाली की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से 492 यानी 98.40% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। टॉप-5 में 13 विद्यार्थियों के नाम हैं। वहीं, रैंक 6 से 10 तक कुल 26 विद्यार्थी हैं। इस प्रकार टॉप-10 की सूची 149 विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं।
गणित
नेपोलियन बोनापार्ट का यूरोपीय राजनीति में क्या योगदान था?
English
Write your Self Introduction
अर्थशास्त्र
विज्ञान
संस्कृत