Amar Ujala Exclusive : आधे घंटे बाद बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी कर रहा है। टॉपर्स की सूची जारी होगी। लेकिन, उससे पहले 'अमर उजाला' ने टॉपर्स से बात की थी। उनसे क्या पूछा गया था, सबकुछ जानिए पहले।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का आधे घंटे बाद रिजल्ट जारी कर रही है। इससे पहले गुरूवार और शुक्रवार को संभावित टॉपर्स को बोर्ड ने बुलाकर उनका वेरीफिकेशन किया। उस समय अमर उजाला मौके पर मौजूद रहा। इस दौरान अमर उजाला ने बच्चों के बातचीत की। उनके उत्साह को देखा और समझा। हालांकि उनकी तस्वीर और उनकी बातों को अमर उजाला ने इसलिए प्रकाशित नहीं किया क्यों कि इससे मुमकिन था कि उनका परिणाम या परीक्षा परिणाम प्रभावित हो सकता था। अब आज अमर उजाला बता रहा कि परीक्षार्थियों से क्या सवाल किए गए थे? हस्ताक्षर और हैंडराइटिंग से लेकर कॉपी और परीक्षार्थी की योग्यता की जांच कैसे की गई थी। किस तरह के लिखित और मौखिक सवालों के मिले जवाब और विद्वानों के द्वारा किए गए वेरीफिकेशन के बाद आज इंटरमीडिएट परीक्षार्थी टॉपर बने हैं।
सवालों के साथ क्रॉस वेरीफिकेशन भी किया गया
कई विद्यार्थियों ने 'अमर उजाला' को बताया कि सवाल आसान थे, लेकिन कुछ विद्यार्थियों ने बताया कि सभी सवाल तो कॉपी से देखकर ही पूछे जाते थे, लेकिन कुछ सवालों के जवाब देने पर क्रॉस सवाल भी किए गए थे। सवाल पूछने वाले विद्वानों की मंशा यह रही थी कि क्या विषय के अलावे भी उससे संबंधित जानकारी बच्चे में है या नहीं? क्यों कि किताब और सिलेबस से पूछे गए सवालों का जवाब देना तो एक प्रक्रिया है, लेकिन उसमें क्रॉस वेरीफिकेशन करने के पीछे का मकसद बस इतना ही है वह छात्र या छात्रा अन्य मेधावी बच्चों में भी अतिरिक्त मेधावी है या नहीं।
जानिए किन-किन सवालों से उलझते हुए परीक्षार्थी बनेंगे टॉपर्स
दो दिनों के टॉपर्स की वेरीफिकेशन में कई सवालों के साथ परीक्षार्थियों की जाँच की गई। इन्हीं सवालों के सही-सटीक और विश्वस्त जवाब देने वाले बने हैं टॉपर।
भौतिकी
प्रतिघात और प्रतिवाद की थ्योरी बताईये।
मात्रक बताईए।
ओम का नियम क्या है?
एक इलेक्ट्रान वोल्ट कितना होता है ?
रोस्टिंग किसे कहते हैं?
कैंसिलेशन किसे कहते हैं ?
रसायन शास्त्र
प्रतिक्रिया से पूछे गये सवाल
अस्थोपोसफोरिक अम्ल का संरचना सूत्र
भस्मियता बनाने दिया गया
एसिड कैसे बनाओगे?
इथाईल इथनोल का संरचना सूत्र बनाईए।
रावूड का नियम क्या है?
गणित
integration से पूछे गए प्रश्न।
मैट्रिक्स से पूछे गए प्रश्न।
सूत्र पूछा गया।
हिंदी
निबंध - आतंकवाद, वृक्षारोपण, शिक्षा का उद्देश्य, जीवन का लक्ष्य, चुनाव प्रक्रिया, प्राकृतिक आपदा- बाढ़।