फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : भाजपा ने धर्मेन्द्र प्रधान को बनाया विधान सभा चुनाव का प्रभारी, सीआर पाटिल और केशव मौर्य भी हैं शामिल

Thu, 25 Sep 2025 02:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार विधान सभा की अधिसूचना अब बहुत जल्द जारी हो जाएगी, क्यों कि पार्टी ने धर्मेन्द्र प्रधान को बिहार का प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही सी आर पाटिल और केशव मौर्य को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
Dharmendra Pradhan - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधान सभा की अधिसूचना जारी होने में अब गिनती के दिन रह गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने धर्मेन्द्र प्रधान को बिहार में होने वाले बिहार विधान सभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया है। साथ ही सी आर पाटिल और केशव मौर्य को सह प्रभारी बनाया गया है। इस बात की घोषणा भारतीय जनता पार्टी ने अब खुले स्तर पर की है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Patna Metro : चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले पीएम मोदी आ रहे बिहार, करेंगे पटना मेट्रो का उद्घाटन

 बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय ने इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बिहार भाजपा का चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उनके साथ - साथ सह-प्रभारी के रूप में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और गुजरात भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल को सह - प्रभारी नियुक्त किए जाने पर उनको भी बधाई व शुभकामनाएं दीं। स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि यह नियुक्ति बिहार में एनडीए की मजबूती को बढ़ावा देने के लिए अहम है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के कुशल मार्गदर्शन में पुनः प्रदेश में एनडीए की प्रचंड जीत होगी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी। 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा की मौत, छात्र-छात्राओं का हंगामा, प्रिंसिपल पर लगाए ये गंभीर आरोप

 बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की रणनीतिक क्षमता और संगठनात्मक कौशल बिहार में तेजस्वी यादव की अगुवाई वाले महागठबंधन को ध्वस्त कर देगी। बिहार में एनडीए पहले के मुकाबले और अधिक बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास को जनता अपना रोलमॉडल मानती है। सबका साथ सबका विकास एनडीए के भरोसे को मजबूत करता है। यही वजह है कि जनता पुनः एनडीए को सत्ता में लाने के लिए उत्साहित है। संपूर्ण प्रदेश में एनडीए कार्यकर्ता जोश व उत्साह से भरे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें