फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने राजीव गांधी का जिक्र कर कांग्रेस पर निशाना साधा, लोकसभा में कह दी यह बात

Tue, 09 Dec 2025 01:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पूर्व के चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठाया। इसके बाद बंगाल में भाजपा की जीत का दावा भी किया। पढ़िए पूरी खबर...
विज्ञापन
संसद टीवी वीडियो ग्रैब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और वरिष्ठ नेता डॉ. संजय जायसवाल ने चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान पूर्व चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। संसद में उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की हत्या के बाद जब कांग्रेस ने उनकी अस्थियों के साथ देशभर में यात्रा निकाली थी, उस दौरान चुनाव आयोग वोट चोरी रोकने में नाकाम रहा। उन्होंने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी.एन. शेषण के कार्यकाल के दौरान दो अतिरिक्त निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के नियम पर भी प्रश्न उठाए। इसी संदर्भ में उन्होंने वन नेशन, वन इलेक्शन का खुला समर्थन किया।

विज्ञापन


'बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठियों पर सख्ती जारी रहेगी'
सांसद जायसवाल ने कहा कि एसआईआर लागू होने के बाद भी अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कांग्रेस से आग्रह किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा और घुसपैठ के मुद्दे पर सरकार का समर्थन करे।
Bihar: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बोले- गरीबों का घर तोड़ रही बुलडोजर वाली सरकार, हमलोग जल्द ही करेंगे आंदोलन
विज्ञापन
विज्ञापन


'2026 में बंगाल में खिलेगा कमल'
पश्चिम बंगाल की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि वर्ष 2026 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का कथन, “अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा और बंगाल में कमल खिलेगा” सच साबित होगा। साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि आने वाले दिनों में बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में विपक्ष का अस्तित्व ढूंढना मुश्किल हो जाएगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें