बिहार में एक लापता कृषि अधिकारी मृत पाया गया। रविवार को पटना के साहेबनगर इलाके में लापता अधिकारी का शव मिला। पटना सिटी के एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि 18 जनवरी को मुख्य आरोपी ने इस अधिकारी की बेलचा मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया गया। घटना को लेकर भाजपा सांसद राम कृपाल यादव ने चिंता जताई है।