फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अंडर-23 वनडे ट्रॉफी: बिहार ने सिक्किम को 154 रनों से हराया, शानदार बल्लेबाजी से सिक्किम की टीम लड़खड़ाई

Sun, 09 Mar 2025 06:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: सिक्किम की ओर से लीजा और रचल ने 2-2 विकेट झटके, जबकि कप्तान प्रणिता, डिक्चा और प्रेतिका को 1-1 विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिक्किम की टीम बिहार की घातक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी और 28.2 ओवर में महज 70 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, सिविल लाइंस, नागपुर में खेले गए महिला अंडर-23 वनडे ट्रॉफी मुकाबले में बिहार ने सिक्किम को 154 रनों के बड़े अंतर से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार ने 49.5 ओवर में 224 रन बनाए, जिसके जवाब में सिक्किम की टीम 28.2 ओवर में मात्र 70 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन


पहली पारी: बिहार की शानदार बल्लेबाजी
बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 224 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से श्रुति ने 84 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 80 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके अलावा, प्रीति ने 31, कोमल आर. कुमारी ने 25, हर्षिता ने 21, अक्षरा गुप्ता ने 14, कप्तान यशीता सिंह और निक्की कुमारी ने 10-10 रन का योगदान दिया। तेजस्वी ने 3 और नंदिता नंदन ने नाबाद 2 रन बनाए।

सिक्किम की गेंदबाजी
सिक्किम की ओर से लीजा और रचल ने 2-2 विकेट झटके, जबकि कप्तान प्रणिता, डिक्चा और प्रेतिका को 1-1 विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिक्किम की टीम बिहार की घातक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी और 28.2 ओवर में महज 70 रन पर सिमट गई। कप्तान प्रणिता ने संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए 55 गेंदों में 2 चौकों की मदद से नाबाद 22 रन बनाए। लीज़ा ने 35 गेंदों में 12 रन का योगदान दिया। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकी।
विज्ञापन


बिहार की गेंदबाजी
बिहार की ओर से प्रीति कुमारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5.2 ओवर में 1 मेडन रखते हुए 7 रन देकर 3 विकेट लिए। कप्तान यशीता सिंह ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट झटके। तेजस्वी ने 5 ओवर में 1 मेडन के साथ 13 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि कोमल को 1 विकेट मिला। इस जीत के साथ बिहार ने टूर्नामेंट में महत्वपूर्ण अंक हासिल किए और टीम ने शानदार संतुलित प्रदर्शन किया। बिहार की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही शानदार रहीं, जिससे टीम ने सिक्किम पर बड़ी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें