फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोजपा ने सभी 29 नाम घोषित किए: दूसरी सूची में 15 उम्मीदवारों का एलान, देखें प्रत्याशियों की पूरी सूची

Thu, 16 Oct 2025 07:55 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Assembly Elections 2025: गुरुवार रात लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सूची भी आ गई। चिराग पासवान ने सभी 29 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। यहां देखें पूरी सूची- 
विज्ञापन
Bihar Assembly Elections 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Election 2025: चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने गुरुवार शाम बाकी 15 प्रत्याशियों की भी सूची जारी कर दी है। इससे पहले 14 सीटों पर नाम आ चुके थे। एनडीए में लोजपा को 29 सीटों पर लड़ने का मौका दिया है। अब लोजपा की सभी सीटों पर प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है।
विज्ञापन


चिराग पासवान ने इस सूची के जरिए संदेश दिया है कि वे सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की नीति पर आगे बढ़ रहे हैं। लोजपा ने राजपूत और यादव जाति के पांच-पांच उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। वहीं पासवान और भूमिहार से चार-चार प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। एक-एक ब्राह्मण, तेली(वैश्य), पासी, सूढ़ी (वैश्य), रौनियार,कानू, रजवार, धोबी, कुशवाहा, रविदास और मुस्लिम को उम्मीदवार बनाया है। लोजपा-आर ने महुआ से संजय सिंह को उतारा है। वे तेजप्रताप को चुनौती देंगे। बहादुरगंज से मुस्लिम उम्मीदवार को उतारा है। छह महिलाओं को भी टिकट दिया गया है। 

15 अक्टूबर को जारी की थी पहली लिस्ट 
बता दें कि चिराग ने इससे पहले बुधवार को 14 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को पूर्वी चंपारण की गोविंदगंज विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। 
विज्ञापन


यहां देखे पूरी सूची
विधानसभा का नाम उम्मीदवार का नाम
गोविंदगंज  राजू तिवारी
सिसरी बख्तियारपुर  संजय कुमार सिंह
दरौली (अनु.जाति) विष्णु देव पासवान
गरखा (अनु.जाति) सीमांत मृणाल 
साहेबपुर कमाल  सुरेन्द्र कुमार
बखरी (अनु.जाति)  संजय कुमार
परबत्ता बाबूलाल चौधरी
नाथनगर  मिथुन कुमार
पालीगंज सुनील कुमार
ब्रह्मपुर हुलाश पांडे
डिहरी  राजीव रंजन सिंह
बलरामपुर संगीता देवी
मखदुमपुर  रानी कुमारी
ओबरा प्रकाश चंद्र
सुगौली  राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता
बेलसंड अमित कुमार
मढौरा  सीमा सिंह
शेरघाटी  उदय कुमार सिंह
बोधगया  श्यामदेव पासवान
रजौली  विमल राजवंशी
गोविन्दपुर  विनिता मेहता
बोचहा बेबी कुमारी
बख्तियारपुर अरुण कुमार
फतुहा  रूपा कुमारी
बहादुरगंज कलीमुद्दीन
महुआ  संजय कुमार सिंह
चेनेरी मुरारी प्रसाद गौतम
मनेर  जितेन्द्र यादव
कसबा  नितेश कुमार सिंह

एनडीए में कितनी पार्टियां शामिल हैं?
एनडीए में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड, भारतीय जनता पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा शामिल हैं। बिहार में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 6 नवंबर और दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी।

पहले चरण का 6 नवंबर को होगा मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 6 नवंबर को होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया अधिसूचना जारी होते ही शुरू हो गई है। नामांकन की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 18 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक अपने नाम वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें