11:24 AM, 02-Nov-2025
Bihar Chunav 2025 Live Updates: बिहार में चुनावी सुपर संडे
आज बेगूसराय में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर समेत कई बड़े नेता चुनावी रैली करेंगे। वहीं, वैशाली जिले में आज चुनावी माहौल सबसे ज्यादा गर्म है। भोजपुरी के दो सुपरस्टार भी मैदान में उतरेंगे — खेसारी लाल यादव राघोपुर और हाजीपुर में जनसभा और रोड शो करेंगे, जबकि पवन सिंह राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के बिदुपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
तेजस्वी यादव भी आज वैशाली, लालगंज, महुआ, पातेपुर और महनार में जनसभाएं करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महुआ में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी और केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर भी महनार विधानसभा क्षेत्र में जनसभाएं करेंगे।