फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Art Award 2025: 52 कलाकारों का चयन, 24 सितंबर को होगा सम्मान समारोह

Sat, 13 Sep 2025 01:31 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ने “बिहार कला पुरस्कार योजना” के तहत तीन वर्षों (2022-23, 2023-24 और 2024-25) के लिए कुल 52 कलाकारों का चयन किया है।
विज्ञापन
मंत्री मोतीलाल प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार ने “बिहार कला पुरस्कार योजना” के तहत तीन वर्षों (2022-23, 2023-24 और 2024-25) के लिए कुल 52 कलाकारों का चयन किया है। विभागीय मंत्री मोतीलाल प्रसाद ने शुक्रवार को विकास भवन, पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ़्रेंस में इसकी घोषणा की। इस मौके पर विभागीय सचिव प्रणव कुमार सहित अन्य अधिकारी और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंत्री ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दृश्य एवं प्रदर्श कला की विभिन्न विधाओं में योगदान देने वाले स्थापित और नवोदित कलाकारों को सम्मानित करना है।
विज्ञापन


चयन विवरण

तीन वर्षों में चुने गए 52 कलाकारों में 22 स्थापित, 18 नवोदित, 6 राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और 6 लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार विजेता शामिल हैं।
  • 2022-23: 6 स्थापित, 7 नवोदित, 2 राष्ट्रीय, 2 लाइफटाइम
  • 2023-24: 8 स्थापित, 5 नवोदित, 2 राष्ट्रीय, 2 लाइफटाइम
  • 2024-25: 8 स्थापित, 5 नवोदित, 2 राष्ट्रीय, 2 लाइफटाइम

पढ़ें:  सुपौल नगर परिषद की बोर्ड बैठक, रिक्त भूमि कर-व्यवसायिक होल्डिंग टैक्स में छूट; अन्य योजनाओं की समीक्षा
विज्ञापन


प्रमुख विजेता
  • 2022-23: राष्ट्रीय पुरस्कार – चित्रा प्रसाद, पद्मश्री दुलारी देवी; लाइफटाइम अचीवमेंट – अनिल बिहारी, सुमन कुमार
  • 2023-24: राष्ट्रीय पुरस्कार – कल्पना पटवारी, पद्मश्री बउआ देवी; लाइफटाइम अचीवमेंट – पद्मश्री निर्मला देवी, भरत सिंह भारती
  • 2024-25: राष्ट्रीय पुरस्कार – रत्नेश्वर प्रसाद (प्रदर्श कला), अशोक कुमार विश्वास (चाक्षुष कला); लाइफटाइम अचीवमेंट – शिवन पासवान (गोदना कला), भरत शर्मा व्यास (लोक गायन)
इसके अलावा लोक कला, रंगमंच, संगीत, वाद्य वादन और नृत्य जैसे क्षेत्रों के 18 अन्य कलाकारों को भी सम्मानित किया जाएगा।

पुरस्कार राशि और सम्मान
  • कुल ₹27,72,000 की राशि वितरित की जाएगी।
  • राष्ट्रीय पुरस्कार: ₹1,00,000
  • लाइफटाइम अचीवमेंट: ₹1,00,000
  • स्थापित कलाकार: ₹51,000
  • नवोदित कलाकार: ₹25,000
सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र और अंगवस्त्र भी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन


सम्मान समारोह 24 सितंबर को

मंत्री मोतीलाल प्रसाद ने बताया कि चयन प्रक्रिया लंबे समय से लंबित थी, जिसे अब पूरा कर लिया गया है। सभी विजेताओं को 24 सितंबर 2025 को आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। विभागीय सचिव प्रणव कुमार ने बताया कि इस योजना के लिए 150 से अधिक आवेदन मिले थे, जिनमें से उच्च गुणवत्ता वाले कलाकारों का चयन किया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री गुरु-शिष्य परंपरा योजना की आवेदन तिथि बढ़ाए जाने की संभावना भी जताई। मंत्री ने कहा, “बिहार सरकार कलाकारों को पहचान, सम्मान और प्रोत्साहन देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह पुरस्कार राज्य की सांस्कृतिक गरिमा को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें