फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पटना में फिर से झमाझम बारिश, आज इन जिलों में यलो अलर्ट; जानिए 25 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम

Sat, 20 Sep 2025 11:00 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना में मौसम सुहाना बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में कई इलाके में बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत तो दिला दी लेकिन जलजमाव से लोग परेशान हो गए। आज भी कई जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है।
विज्ञापन
पटना के कई इलाकों में बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में मानसून फिर से पूरी तरह एक्टिव हो गया है। शनिवार सुबह से ही पटना के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में पटना, सारण, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। आज मौसम विज्ञान केंद्र ने  गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, मुजफ्फरपुर, कैमूर, भागलपुर, बांका, मुंगेर कटिहार, पूर्णिया, औरंगाबाद, पटना, गया में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 20 से 25 सितंबर तक पूरे बिहार में बारिश के आसार हैं। आज उत्तर-पूर्व बिहार (बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल) में अनेक स्थानों में बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन


25 सितंबर तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, मौसम विभाग के अनुसार, 20 से 25 सितंबर तक उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में बारिश के आसार हैं। इस दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा। न्यूततम तापमान में थोड़ गिरावट आ सकती है। आम लोगों से अपील है कि वह खराब मौसम को देखते हुए सतर्क और सावधान रहें। 

जानिए, किस क्षेत्र में किस तारीख को बारिश के आसार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें