फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: परीक्षा देने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, इलाज के दौरान मौत; जानें

Tue, 13 May 2025 05:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar: थानाध्यक्ष शशि भूषण कुमार ने बताया कि नोखा-राजपुर पथ पर एक युवक की सड़क हादसे में मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
थाना रोहतास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के नोखा-राजपुर रोड पर मंगलवार को परीक्षा देने जा रहे एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा राजपुर थाना क्षेत्र के प्रतापगंज नहर के पास हुआ। मृतक की पहचान नोखा थाना क्षेत्र के मोजराढ़ गांव निवासी सुनील चंद्रवंशी के 22 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, रोहित बाइक से मोजराढ़ गांव से राजपुर परीक्षा देने जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत नोखा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे सासाराम सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। हालांकि, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: शराबी पति ने ली पत्नी की जान, ससुर ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस    

थानाध्यक्ष शशि भूषण कुमार ने बताया कि नोखा-राजपुर पथ पर एक युवक की सड़क हादसे में मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटनास्थल से क्षतिग्रस्त बाइक जब्त की गई है और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें