फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: पटना में सड़क हादसा, खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर; तीन यात्री गंभीर रूप से घायल

Wed, 30 Jul 2025 12:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग वाहन मौके पर पहुंच गया। ट्रैफिक थाने के पदाधिकारी अभिषेक कुमार और दिलीप कुमार ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को पेट्रोलिंग वाहन से ही पटना एम्स भिजवाया।
विज्ञापन
ट्रक और बस की भीषण टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव के पास फुलवारी शरीफ-नौबतपुर एनएच-139 पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी सवारी बस में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे के वक्त बस में करीब 25 यात्री सवार थे। टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें नौबतपुर के ममरेजपुर निवासी अखिलेश राम की पत्नी गुलपातो देवी की हालत नाजुक बनी हुई है।

अन्य घायलों में मोरियावां बिक्रम निवासी विद्यानंद पांडेय के पुत्र मुखलेश पांडेय और अमरपुरा नौबतपुर के बसंत गिरी के पुत्र शिवनाथ कुमार शामिल हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक, बस से टकराने के बाद आगे खड़े एक अन्य ट्रक से भी जा भिड़ा, जिससे बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में मानवता शर्मसार: विक्षिप्त युवती के साथ बुजुर्ग की घिनौनी हरकत, CCTV में कैद हुई घटना; गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग वाहन मौके पर पहुंच गया। ट्रैफिक थाने के पदाधिकारी अभिषेक कुमार और दिलीप कुमार ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को पेट्रोलिंग वाहन से ही पटना एम्स भिजवाया।

स्थानीय ग्रामीणों ने भी राहत और बचाव कार्य में मदद की तथा यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक, ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें