फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: नालंदा में तेज रफ्तार का कहर, 2 अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत; परिवारों में मचा कोहराम

Fri, 07 Mar 2025 10:07 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar: दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में शादी समारोह से लौट रहे पांच लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हादसा कब और कैसे हुआ आइये जानते हैं। 
विज्ञापन
सभी मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में गुरुवार-शुक्रवार की रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में शादी समारोह से लौट रहे पांच लोगों की मौत हो गई। ये घटनाएं हिलसा थाना और हरनौत थाना क्षेत्रों में हुईं, जिनमें तीन दोस्त और दो सगे साढ़ू शामिल हैं।

हिलसा में बाइक सवार तीन युवकों की मौत

विज्ञापन

हिलसा थाना क्षेत्र के बाईपास इलाके में बीती रात शादी समारोह में शामिल होने जा रहे तीन दोस्तों की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान पारथु गांव निवासी रोहित राज (20), दिलशांत कुमार (18) और ओमप्रकाश (23) के रूप में हुई है।

परिजनों का बयान
परिजनों के अनुसार, तीनों युवक गांव से बारात में शामिल होने के लिए पटना के फरीदपुर थाना क्षेत्र के अरैया गांव जा रहे थे। हिलसा बाईपास पर अज्ञात बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दिलशांत 9वीं कक्षा का छात्र था, ओमप्रकाश ग्रेजुएशन पार्ट-3 में और रोहित पार्ट-1 में पढ़ रहा था।

हरनौत में ऑटो-कार की टक्कर, दो की मौत

विज्ञापन

हरनौत थाना क्षेत्र के गोनावां पुल के पास सीएनजी ऑटो और कार की टक्कर हो गई, जिससे दोनों गाड़ियां 30 फीट गहरी खाई में गिर गईं। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के मेयार गांव निवासी राम प्रवेश पासवान (58) और पटना जिला के सकसोहरा थाना क्षेत्र निवासी विवेक कुमार (50) के रूप में हुई है। विवेक कुमार सरकारी शिक्षक थे।

परिजनों का बयान
परिजनों के अनुसार, दोनों रिश्ते में साढ़ू थे और शादी समारोह में शामिल होकर ऑटो से लौट रहे थे। गोनावां पुल के पास एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे ऑटो खाई में जा गिरा। हादसे के बाद कार सवार और ऑटो चालक फरार हो गए। अंधेरा और पानी भरा होने के कारण शव निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एक ही रात में पांच मौतों की सूचना पाकर नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

पुलिस का बयान
हरनौत थानाध्यक्ष अमरदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात वाहन की पहचान की जा रही है। वहीं, हिलसा थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई के लिए आवेदन की प्रतीक्षा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें