फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहटा रेलवे स्टेशन पर मोबाइल छिनतई कर भाग रहा चोर पकड़ा गया, चोरी का मोबाइल बरामद

Sun, 29 Jun 2025 03:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: जीआरपी थानाध्यक्ष आरती सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोर की पहचान रामाधार राय के पुत्र जितेश कुमार के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि जितेश पहले भी बिहटा रेल थाना क्षेत्र में कई चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दानापुर रेल मंडल के बिहटा रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर मोबाइल छिनतई की घटना सामने आई है। लेकिन इस बार स्थानीय लोगों की सतर्कता से चोर को मौके पर ही पकड़ लिया गया और उसके पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के मालदा जिला निवासी मशीरुल हक बिहटा में काम करते हैं। शनिवार को वह ट्रेन से उतरकर स्टेशन से बाहर निकल रहे थे, तभी एक युवक ने उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और भागने लगा। भागते वक्त मशीरुल हक प्लेटफार्म पर गिर पड़े और घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पीछा कर भाग रहे चोर को धर दबोचा और उसे जीआरपी के हवाले कर दिया। घायल यात्री को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पढ़ें: फोरलेन की मांग को लेकर NH-139 चार घंटे रहा जाम, केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का लगाया आरोप

जीआरपी थानाध्यक्ष आरती सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोर की पहचान रामाधार राय के पुत्र जितेश कुमार के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि जितेश पहले भी बिहटा रेल थाना क्षेत्र में कई चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल जीआरपी ने मशीरुल हक की लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें