फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: भोजपुर पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, फेसबुक-इंस्टाग्राम के 120 खातों पर कार्रवाई; 40 आईडी हटवाईं

Mon, 23 Nov 2026 09:34 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

भोजपुर पुलिस ने डिजिटल स्ट्राइक अभियान के तहत अश्लीलता, हिंसा, रंगदारी और जातीय उन्माद फैलाने वाले फेसबुक-इंस्टाग्राम के 120 खातों पर कार्रवाई की है। इनमें 40 आईडी हटवाई गई हैं। पुलिस ने आपत्तिजनक रील बनाने वाले दो युवकों को भी पकड़ा।
विज्ञापन
साइबर अपराध
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरनेट मीडिया पर लाइक, दृश्यता और फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में अश्लीलता, हिंसा और रंगदारी फैलाने वाले सोशल मीडिया खातों पर भोजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले में 'डिजिटल स्ट्राइक अभियान' के तहत पुलिस ने अब तक फेसबुक और इंस्टाग्राम की 120 आईडी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। अभियान के माध्यम से आपत्तिजनक पोस्ट, विवादित गानों और भड़काऊ रील के जरिये समाज में जातीय उन्माद तथा अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वाले इंटरनेट खातों को चिह्नित कर उन पर शिकंजा कसा गया है।

भड़काऊ सामग्री पर पुलिस की नकेल

भोजपुर के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि 'डिजिटल स्ट्राइक अभियान' के अंतर्गत चिह्नित 120 खातों में से 40 आईडी को संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवा यानी टेक डाउन करवा दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट हिदायत दी है कि इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने, अश्लील और भड़काऊ रील बनाने तथा समाज में नफरत व वैमनस्य फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम लगातार ऐसे खातों, वीडियो और पोस्ट पर कड़ी नजर रख रही है। किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि सामने आने पर संबंधित लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस को चुनौती देना पड़ा भारी

अभियान के दौरान रंगदारी वाले गानों को लेकर प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद पुलिस को चुनौती देने के अंदाज में रील बनाना दो युवकों को भारी पड़ गया। कृष्णागढ़ थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को पकड़ा और थाने ले आई। थाने में पुलिस ने दोनों युवकों से कान पकड़वाकर माफी मंगवाई और भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की सख्त हिदायत दी। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों रंगदारी और विवादित गानों के मामले में गायकों, गीतकारों और स्टूडियो संचालकों समेत 45 से अधिक लोगों के विरुद्ध साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें