फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदलीं खुशियां: पोते की बारात से लौट रहे दादा की मौत, वहीं साले की शादी से लौट रहे जीजा नहीं रहे

Sat, 19 Apr 2025 03:32 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Road Accident: बारात से लौट रहे दो व्यक्तियों की अलग-अलग सड़क हादसे में मौत हो गई। एक तरफ दादा तो दूसरी तरफ जीजा की मौत हुई है।
विज्ञापन
मृतक व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर जिले में दो अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना हुई है। दोनों ही घटना बारात से लौटने के दौरान हुई है। दोनों ही घटना में गाड़ी चलाते नींद आने की वजह से हादसा हुआ है।

विज्ञापन




पहली घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बढ़इया टोला के समीप हुई है। इस घटना में एआर गांव के रहने वाले रंजन तिवारी गंज पर गांव के रहने वाले अपने साले बिट्टू तिवारी की बारात में शामिल होने देवकुली गए थे। वहां से पूरी रात शादी में जगे रहे। सुबह वो अपने ससुराल गंज पर लौटे और अपनी पत्नी को वहां छोड़ वापस अपने गांव एआर लौटने लगे। लेकिन जैसे ही वो आरा-बक्सर हाइवे पर बढ़ईया टोला पहुंचे, उनको नींद लग गई और स्कॉर्पियो सौ से ज्यादा की स्पीड में कंटेनर से टकरा गई, जिसमें स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। घटना स्थल पर ही व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नीम-हकीम के चक्कर में चली गई जान, गुस्साए लोगों ने झोलाछाप डॉक्टर की क्लीनिक में लगाई आग
विज्ञापन


वहीं, दूसरी घटना इमादपुर के पास हुई है। इसमें पोते की बरात से लौट रहे दादा की मौत हो गई है। इस घटना के बारे में बता दें कि पीरो थाना क्षेत्र के आकरुआ गांव से सौरभ सिंह की बारात अरवल जिले के लहलादपुर गई थी। वापस लौटने के दौरान दूल्हा सौरभ सिंह के दादा शिवपूजन सिंह उनके पिता पशुपतिनाथ सिंह उर्फ पप्पू सिंह और सौरभ की बहन के ससुर कमलदेव सिंह स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें: शाहपुर प्रखंड प्रमुख संगीता देवी ने BJP नेता राकेश ओझा के आरोपों को निराधार बताया, जानें पूरा मामला

गाड़ी को दूल्हे के पिता पशुपतिनाथ सिंह खुद ही चला रहे थे। जैसे ही वो इमादपुर के समीप पहुंचे, तब ही गाड़ी चला रहे व्यक्ति की आंख झपक गई और ट्रक में गाड़ी टकरा गई। हादसे में तीनों गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। आनन-फानन में सबको सदर अस्पताल लाया गया। जहां दादा शिवपूजन सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दो लोगों को नाजुक हालत में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें