फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ताबड़तोड़ गोली मारकर एक युवक की सरेआम हत्या, पूर्व के विवाद में हत्याकांड की हुई घटना

Thu, 17 Apr 2025 01:14 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Murder News: ताबड़तोड़ गोली मारकर एक युवक की सरेआम हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि हत्या पहले हुए विवाद को लेकर की गई है।
विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के आरा में ताबड़तोड़ गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। मामला नगर थाना क्षेत्र के भलुहीपुर मोहल्ले का है। युवक को पांच से छह गोली शरीर के अलग-अलग हिस्सों में मारी गई है। नगर थाना अध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंच पूरे मामले की पड़ताल में जुट गए हैं।

विज्ञापन


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के भलुहीपुर मोहल्ला का रहने वाले वकील यादव के पुत्र गोलू कुमार को गांव के ही रहने वाले पांच से छह की संख्या में हथियारबंद बदमाशों के द्वारा गोली मारी गई है। गोली लगने के बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: 'उस ग्रुप में शामिल नहीं हुआ, तो बेटे को मार डाला', बिहारी युवक की दिल्ली में हत्या पर पिता ने ऐसा कहा
विज्ञापन


इस मामले में मृतक के परिजनों के द्वारा बताया गया कि युवक का गांव के ही लाल और अन्य लोगों के साथ पिछले दो साल पहले विवाद हुआ था। उस विवाद में मृतक पर मारपीट का केस भी किया गया था। उसी केस को वापस लेने के लिए मृतक आग्रह कर रहा था। उसी को लेकर एक बार फिर से विवाद बढ़ गया, जिसमें बुधवार शाम उसे गोली मारने की धमकी दी गई थी। गुरुवार को जब वह गाय खरीदने के लिए घर से निकला था। वैसे ही अखाड़ा पर पहुंचा, वहां पर पांच से छह की संख्या में भलुहीपुर के लोग आए और युवक पर ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। सिर में दो गोली लगी है, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में चार गोलियां से लगी हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: इंटर की छात्रा ने फंदे से झूलकर दे दी जान, पिता ने कहा- चाय पिलाने के बाद कमरे में गई और ऐसा किया

इस घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष देवराज राय घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की पड़ताल किए और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दिए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले में भोजपुर एसपी मिस्टर राज ने बताया कि हत्या की सूचना मिली है। एएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिया गया है। पूर्व के विवाद में हत्या की बात आई है, जांच किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें