Bihar: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद रावण बिहार दौरे पर रहे। जिसके बाद उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने बिहार में युवाओं, महिलाओं, दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों के साथ जिस तरह का अन्याय हो रहा है, उससे लोग बदलाव चाहते हैं।
भीम आर्मी के प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण अपने बिहार दौरे के तहत मोहनिया के चांदनी चौक पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे, जिससे माहौल जोश और उत्साह से भर गया।
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद का बयान
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने कहा, "पिछली बार भी आजाद समाज पार्टी ने मजबूती से चुनाव लड़ा, हालांकि, उस समय हमारी पार्टी नई थी और चुनाव चिह्न भी नया था, जिसके कारण अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी। लेकिन इस बार हमारी प्रदेश इकाई ने कड़ी मेहनत की है और हमें पूरा विश्वास है कि आजाद समाज पार्टी बिहार में एक बड़ी और मजबूत राजनीतिक ताकत बनेगी।"
उन्होंने आगे कहा कि बिहार में युवाओं, महिलाओं, दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों के साथ जिस तरह का अन्याय हो रहा है, उससे लोग बदलाव चाहते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी इस बदलाव की अगुवाई करेगी और समाज में बराबरी व न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन
सांप्रदायिकता पर चंद्रशेखर आजाद का पलटवार
जब पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई कि "बिहार से ही हिंदू राष्ट्र की शुरुआत होगी", तो चंद्रशेखर आजाद ने कहा, "मुझे ऐसा लगता है कि बिहार ही वह जगह है, जहां सांप्रदायिकता और सामंतवाद को बढ़ावा देने वाली सरकारों का अंत भी होगा।" उन्होंने कहा कि बिहार हमेशा से सामाजिक न्याय और क्रांति की भूमि रही है और यहां के लोग किसी भी प्रकार के भेदभाव व अन्याय के खिलाफ खड़े होने के लिए जाने जाते हैं।