फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, पार्ट्स दुकान में आग से छह माह की बच्ची समेत तीन की मौत, एक गंभीर

Sat, 22 Aug 2026 10:03 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़

सार

बख्तियारपुर में पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लगने से छह माह की बच्ची समेत दो महिलाओं की झुलसकर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पूजा के दौरान हवन से आग लगने की बात सामने आ रही है। दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाईपास स्थित एक पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाईपास स्थित एक पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। आगजनी की घटना में झुलसने से छह माह की बच्ची समेत दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पूजा के दौरान हवन से दुकान में आग लगने की बात सामने आ रही है। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झारखंड परीक्षा विवाद: पुलिस-छात्र झड़प मामले में तीन एफआईआर दर्ज, 14 नामजद समेत 200 से अधिक अज्ञात आरोपी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें