फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'हर कदम पर डर', जर्जर सड़कों ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, बरसात में और बढ़ गया खतरा

Tue, 09 Sep 2025 12:43 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आरा

सार

आरा शहर के कई इलाकों की मुख्य सड़कों की स्थिति लगातार खराब बनी हुई है। जगह–जगह गड्ढे और टूटे हिस्सों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
जर्जर सड़कों ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरा शहर के कई इलाकों की मुख्य सड़कों की स्थिति लगातार बदहाल बनी हुई है। जगह–जगह गड्ढे और टूटे हिस्सों के कारण आम लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है, क्योंकि गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन



 

खराब सड़कों की वजह से लोगों का दुर्घटना का सामना करना पड़ रहा है - फोटो : अमर उजाला
नालों के पानी से सड़क पर जलभराव भी आम समस्या बन चुकी है। सड़क जर्जर होने की वजह से स्थानीय लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तस्वीरें आरा शहर के चंदवा इलाके की हैं, जिनमें साफ तौर पर दिख रहा है कि जर्जर सड़क राहगीरों और वाहन चालकों के लिए कितनी मुश्किल पैदा कर रही है।

पढ़ें: वैशाली में ऑनलाइन ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; थाने में शिकायत करने पर देते थे धमकी
 
विज्ञापन

आरा के जर्जर रास्ते - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों का कहना है कि जर्जर सड़कों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बाइक सवार और पैदल चलने वाले लोग अक्सर चोटिल हो जाते हैं। हाल ही में सड़क पर बने गड्ढे की वजह से एक बाइक फिसल गई, जिसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहल्ले के लोगों ने आरोप लगाया कि अब तक सड़क की मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक उन्हें इस जर्जर सड़क पर हादसों का शिकार होना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें