फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Hockey Cup: जापान ने चीनी ताइपे को 2-0 से हराया, रोसुके सिनोहारा चमके; जीत का जश्न

Wed, 03 Sep 2025 07:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर

सार

Asia Hockey Cup: मैच की शुरुआत से ही जापानी टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। मैच के पांचवें मिनट में रोसुके सिनोहारा ने शानदार मैदानी गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 11वें मिनट में सिनोहारा ने एक और गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया।
विज्ञापन
जापान ने चीनी ताइपे को 2-0 से हराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हीरो एशिया कप मेंस हॉकी 2025 में पांचवें स्थान की दौड़ में जापान ने जीत हासिल की। राजगीर के अत्याधुनिक खेल परिसर में बुधवार को खेले गए पांचवें से आठवें स्थान के निर्धारण मुकाबले में जापान ने चीनी ताइपे को 2-0 से हराकर अपनी श्रेष्ठता साबित की।

मैच की शुरुआत से ही जापानी टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। मैच के पांचवें मिनट में रोसुके सिनोहारा ने शानदार मैदानी गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 11वें मिनट में सिनोहारा ने एक और गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। शुरुआती झटके के बाद चीनी ताइपे की टीम वापसी नहीं कर सकी और यही स्कोर अंत तक कायम रहा।

विज्ञापन


पढ़ें:  'इनका शासन होता तो दियारा इलाके में पूरी रात आर्केस्ट्रा...', तेजस्वी की रील पर केंद्रीय मंत्री का तंज

चीनी ताइपे की दमदार रक्षा
हालांकि स्कोरलाइन जापान के पक्ष में रही, लेकिन चीनी ताइपे के रक्षकों और गोलकीपर ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कई मौकों पर जापानी खिलाड़ियों के हमलों को नाकाम किया। उनकी संगठित डिफेंस और टीम भावना ने दर्शकों का दिल जीत लिया। दोनों गोल करने वाले रोसुके सिनोहारा को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। मैच के बाद उन्होंने कहा कि यह जीत पूरे दल के सामूहिक प्रयास की बदौलत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें