फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर वार : बिहार में अस्पतालों की स्थिति पर चिदंबरम और मंत्री संजय कुमार झा भिड़े

Mon, 17 May 2021 12:34 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, पटना

सार

चिंदबरम ने  सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के भवन की स्थिति लेकर निशाना साधा तो वहीं पलटवार करते हुए बिहार सरकार में मंत्री संजय कुमार झा ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर निशाना साधा
विज्ञापन
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सरकारी अस्पताल की दयनीय स्थिति को लेकर छपी खबर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिंदबरम द्वारा ट्विटर पर नाराजगी जताने के बाद रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रमुख सहयोगी माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर ही उनसे भिड़ गए।

विज्ञापन


राज्य सरकार में मंत्री संजय कुमार झा ने चिदंबरम के उस ट्वीट पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कई ट्वीट किए जिनमें उन्होंने दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) की स्तब्ध करने वाली टेलीविजन रिपोर्ट का हवाला दिया था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री चिंदबरम ने ट्वीट किया कि इंडिया टुडे टीवी ने दरभंगा सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के भवन की स्थिति पर एक कहानी प्रसारित की।चौंकाने वाला और निंदनीय है। क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 साल से ज्यादा के कार्यकाल में मुख्यमंत्री रहते दरभंगा गए हैं?
विज्ञापन


इसपर पलटवार करते हुए झा ने ट्वीट किया कि लोगों को जो थोड़ी बहुत आशंका चिदंबरम के जमीन से कटे होने को लेकर थी वह भी इस बयान से दूर हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं जन नेता बने हैं आपके नेता की तरह नहीं है जिन्हें विरासत में कुर्सी मिली है जिसका आप वंदन करते हैं।

बिहार सरकार में जल संसाधन और सूचना जैसे अहम विभाग का प्रभार देख रहे झा हालांकि, राहुल गांधी का नाम लेने से बचे।

दरभंगा से ही संबंध रखने वाले झा ने डीएमसीएच के खराब हालात के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अस्पताल की इमारत सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है और कोविड-19 मरीजों को सबसे बेहतर इलाज मिल रहा है जिसकी निगरानी मुख्यमंत्री नियमित रूप से कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें