फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: स्कूल में गोमांस मिलने से मचा हड़कंप, 5 शिक्षक निलंबित; प्रशासन की सख्ती से काबू में हालात

Wed, 22 Apr 2026 12:37 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar: रोहतास जिले के राजपुर प्रखंड स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय में गोमांस मिलने के बाद इलाके में तनाव फैल गया और ग्रामीणों ने हंगामा किया। मौके पर पुलिस और प्रशासन पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया तथा जांच शुरू कर दी गई है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विद्यालय में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के राजपुर प्रखंड के रामूडीह स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय से बुधवार सुबह एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। विद्यालय के एक कमरे से बड़ी मात्रा में संदिग्ध मांस मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग स्कूल परिसर में इकट्ठा हो गए।

विज्ञापन


विद्यालय के कमरे से मिला संदिग्ध मांस
जानकारी के अनुसार, सुबह जब विद्यालय खोला गया तो एक कमरे में काले रंग की चार प्लास्टिक की थैलियों में भारी मात्रा में मांस पाया गया। इस घटना की खबर तेजी से आसपास के गांवों में फैल गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

मौके पर पहुंचा प्रशासन
घटना की सूचना मिलते ही विक्रमगंज के एसडीएम प्रभात कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कई थानों की पुलिस को भी तैनात किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। एहतियात के तौर पर विद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण वरिष्ठ अधिकारियों और एफएसएल टीम द्वारा किया गया है। बरामद सामग्री को जब्त कर जांच की जा रही है और कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

पांच शिक्षक निलंबित
मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विद्यालय के पांच शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) मदन राय ने प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित अन्य शिक्षकों पर कार्रवाई करते हुए उनकी जगह नए शिक्षकों और तीन रसोइयों की प्रतिनियुक्ति कर दी है।

ये भी पढ़ें: कैमूर में ट्रक-बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, लोगों ने सड़क किया जाम

शिक्षा विभाग का स्पष्ट संदेश

विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन की सतर्कता और पुलिस बल की तैनाती से स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें