फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah Bihar Visit: अमित शाह का सासाराम दौरा, बंद कमरे में सांसद-विधायकों संग बैठक जारी

Thu, 18 Sep 2025 01:44 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रोहतास

सार

 Amit Shah Bihar Visit Today: सासाराम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपने पहले दौरे पर पहुंचे। उनके आगमन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बैठक के लिए करीब 5 लाख रुपये की लागत से वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया गया है। 
विज्ञापन
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के रणनीतिकार अमित शाह रविवार को सासाराम पहुंचे, जहां उन्होंने बंद कमरे में सांसद, विधायक, एमएलसी, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और सैकड़ों जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसके बाद वे मंच से शाहाबाद और मगध प्रमंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। अनुमान है कि कार्यक्रम में करीब तीन हजार कार्यकर्ता मौजूद हैं। हालांकि कार्यक्रम में देरी होने से कार्यकर्ताओं में शोर-शराबा भी देखने को मिला।
विज्ञापन


बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का यह पहला दौरा है, जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक का मार्ग बैनर, पोस्टर और तोरण द्वारों से सजा हुआ है। डेहरी स्थित स्वर्गीय इंजीनियर ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब में अमित शाह भाजपा नेताओं से मिलकर चुनावी रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा कोटे की सीटों पर गहन विमर्श हो रहा है। शाह कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनावी टिप्स भी देंगे।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election 2025 : अमित शाह आज रोहतास और बेगूसराय में, जानिए क्या है कार्यक्रम

बैठक के लिए करीब 5 लाख रुपये की लागत से वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया गया है। इसमें सात जिलों के सांसद, विधायक, जिला पार्षद और पार्टी पदाधिकारी मौजूद हैं। अमित शाह की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक बड़ी संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात है, जबकि कार्यक्रम स्थल पर सीआरपीएफ जवान सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें