पटना विवि परिसर में मौजूद पूर्ववर्ती छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
पटना यूनिवर्सिटी का पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह शुरू हो चुका है। इस समारोह में देश-विदेश से करीब 2000 छात्र शामिल हुए। विवि परिसर में पूर्ववर्ती छात्रों के स्वागत में फूड स्टॉल लगाए गए हैं। पटना NIT में सिविल इंजीनियरिंग पढ़ा रहे प्रो. संतोष कुमार ने बताया कि मैं यहां से पास आउट हूं। काफी दिन बाद कैंपस आकर अच्छा लग रहा है। पटना विवि उस समय में पूर्व का बोस्टन कहा जाता था। यहां की पढ़ाई काफी फेमस थी। हमलोग रोज क्लास करते थे। काफी अच्छा अनुभव रहा।
बाएं से डॉ रत्नाकर कायस्थ, डॉ पूनम चौधरी, माया शंकर, नम्रता नाथ, नम्रता सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
ऐतिहासिक विश्वविद्यालय में आना गर्व का पल
यहां की पूर्ववर्ती छात्रा ने कहा कि मैं पर्सियन से पीजी पास आउट हूं। काफी अच्छा लग रहा है। यह विवि एक ऐतिहासिक विश्वविद्यालय है। यहां से IAS,IPS, विधायक, सांसद और कई प्रख्यात लोगों ने पढ़ाई पूरी की। काफी गर्व का पल है।
पटना विवि के कैंपस में पूर्ववर्ती छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
नीतीश-लालू समेत कई नामचीन लोग यहां से पढ़े
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना साइंस कॉलेज में 1966-68 के छात्र रहे हैं। उनके अलावा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, राज्यसभा सांसद सुशील मोदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, सांसद गिरिराज सिंह, मशहूर फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा समेत कई डॉक्टर, इंजीनियर, उद्योगपति, वैज्ञानिक, साहित्यकार, अभिनेता, प्रोफेसर, पत्रकार ने यहां से पढ़ाई पूरी की।