फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar CM: नीतीश कुमार एक तरफ, निशांत दूसरी तरफ जाएंगे; राज्यसभा निर्वाचन से पहले CM की यात्रा कब-कहां?

Sun, 08 Mar 2026 12:35 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हर कदम इस समय चर्चा का विषय है। राज्यसभा चुनाव के लिए अप्रत्याशित तौर पर उनका नामांकन हुआ। अब निशांत कुमार जदयू ज्वाइन कर दूसरी राह पर निकलेंगे और नीतीश कुमार खुद दूसरी तरफ। क्या है इसका मैसेज?
विज्ञापन
निशांत कुमार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब से राज्यसभा जाने का एलान किया है, तब से बिहार की राजनीति में उथल-पुथल मच गई है। नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार चर्चा के केंद्र बिन्दु में हैं। जनता दल यूनाईटेड में शामिल होने के बाद निशांत कुमार बिहार की यात्रा पर निकलेंगे। वह अपनी यात्रा की शुरुआत चंपारण से करेंगे। वह अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए बिहार भ्रमण करने की तैयारी में हैं। 

विज्ञापन


10 से 13 मार्च तक कोसी-सीमांचल की यात्रा
इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 से 13 मार्च तक कोसी-सीमांचल की यात्रा पर निकलने की तैयारी में है। शनिवार को वह बख्तियारपुर गए थे। उनके बॉडी लैंग्वेज से एक बार भी नहीं लगा कि बिहार से दूर होना चाहते हैं। ऐसे में उनके दौरे से सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गए हैं। सीएम 10 मार्च को सुपौल में समृद्धि यात्रा पहुंचेंगे। यह समृद्धि यात्रा का ही तीसरा चरण होगा। इसमें मुख्यमंत्री 10 मार्च को सुपौल और मधेपुरा जिले की यात्रा करेंगे। फिर, 11 मार्च को अररिया और किशनगंज जिलों का दौरा करने के बाद मधेपुरा में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन, 12 मार्च को पूर्णिया व कटिहार, फिर 13 मार्च को सहरसा व खगड़िया की यात्रा करेंगे। 14 मार्च को बेगूसराय और शेखपुरा जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री पटना लौट जाएंगे। 
Nishant Kumar: जदयू में शामिल होंगे सीएम नीतीश के बेटे, हाथी-घोड़ा लेकर पहुंचे समर्थक; क्या जिम्मेदारी मिलेगी?
विज्ञापन
विज्ञापन


जदयू प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान ने बढ़ाई टेंशन
जनता दल यूनाईटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जदयू के सभी नेताओं की भारी मांग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जदयू ज्वाइन कर रहे हैं। सभी विधायकों, कार्यकर्ताओं की इच्छा से मुख्यमंत्री से आग्रह किया। लंबी मांग के बाद सहमति दी उन्होंने। भाजपाई सीएम के लिए तैयार हैं आप? इस सवाल के जवाब में उमेश कुशवाहा ने कहा कि एनडीए के नेता हमारे नेता नीतीश कुमार हैं। नीतीश कुमार को जनादेश मिला है। नई सरकार का गठन कब होगा? इस सवाल के जवाब में उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने इस्तीफा तो दिया नहीं है। नई सरकार की गठन की चर्चा अभी कहां! जब समय आएगा, तब जनादेश हासिल करने वाले नीतीश कुमार तय करेंगे कि सीएम कौन होगा? कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने कुछ सोच-समझ कर राज्यसभा के लिए नामांकन किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें