फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: पटना में यहां हत्या के बाद सनसनी, घर से बुलाकर युवक को मारी दो गोली, फिर पईन में फेंका शव

Thu, 13 Nov 2025 05:06 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में राणाबीघा गांव के पास एक मजदूर की घर से बुलाकर दो गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक मोनू कुमार के हत्या का आरोप उसके साथ रहने वाले जन्मेजय सिंह उर्फ बंटी सिंह पर लगा है।

विज्ञापन
हत्या। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के बाढ़ थाना अंतर्गत राणाबीघा गांव के पास पनसल्ला पर घर से बुलाकर एक युवक की दो गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राणाबीघा गांव निवासी मोनू कुमार (23) के रूप में हुई है, जो मजदूरी का कार्य करता था। हत्या का आरोप उसके साथ रहने वाले जन्मेजय सिंह उर्फ बंटी सिंह पर लगा है। घायल अवस्था में मोनू को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल, बाढ़ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रास्ते में ही होगई मौत

विज्ञापन

मृतक के भाई जयराम कुमार ने बताया कि आरोपी जन्मेजय सिंह मृतक के साथ रहता था। उसने मोनू को घर से बुलाकर गांव से थोड़ी दूर ले जाकर दो गोली मार दी। एक गोली सीने में और दूसरी पेट में लगी। इसके बाद आरोपी ने युवक को पास के पईन में फेंक दिया। जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले गई, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Bihar: समस्तीपुर डीएम ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, मतगणना से पहले सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय साकेत सिंह ने बताया कि आरोपी हाल ही में एक और घटना को अंजाम दे चुका है। बुधवार को भी उसने गांव के पास फायरिंग की थी। मृतक और आरोपी साथ रहते थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें