फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: तीन लोगों की जान बचाने वाला युवक खुद को डूबने से नहीं बचा पाया, गंगा में तलाश जारी; छठ के दौरान हादसा

Wed, 25 Mar 2026 12:16 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: युवक ने काफी देर तक खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन गंगा की तेज धार के सामने वह हार गया। एसडीआरएफ की टीम गंगा नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। अब तक युवक का पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन
पटना के मनेर में छठ पूजा के दौरान दूसरों को बचाने में डूबा युवक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के ब्रह्मचारी गंगा घाट पर बुधवार को अर्ध्यदान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक महिला समेत तीन लोग गंगा नदी में डूबने लगे। यह देख गांव के एक युवक ने साहस दिखाते हुए नदी में छलांग लगा दी। युवक ने डूब रहे तीनों लोगों की जान बचा ली, लेकिन दुर्भाग्यवश वह खुद गंगा की तेज धारा में बह गया और लापता हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

विज्ञापन


द्धालु उगते सूर्य को अर्ध्य देने पहुंचे थे
स्थानीय लोगों का कहना है कि मनेर के शेरपुर पश्चिमी पंचायत स्थित ब्रह्मचारी गांव के समीप गंगा घाट पर चैती छठ पर्व के अवसर पर श्रद्धालु उगते सूर्य को अर्ध्य देने पहुंचे थे। अर्ध्यदान के दौरान कुंती देवी तथा पास में स्नान कर रहे कल्लू और रूपेश अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इस दौरान वहां अफरतफरी मच गई। तीनों लोग मदद की गुहार लगाने लगे। 
Bihar: छठ पूजा के वक्त बड़ा हादसा; सेल्फी ले रहे तीन युवक गंगा में डूबे, दो के शव मिले; तीसरे की तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी चाची के साथ घाट पर आया था
तीनों को डूबते देख लालबेगवा गांव निवासी दिलीप ठाकुर के पुत्र बिट्टू कुमार ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। उसने साहसपूर्वक महिला और दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, इस दौरान वह खुद गंगा की तेज धारा की चपेट में आ गया और डूबकर लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि बिट्टू अपनी चाची के साथ घाट पर गया था। किसी ने नहीं सोचा था कि ऐसा होगा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें