राजधानी पटना में रविवार को लोगों ने एक युवक का खून से लथपथ शव देखा। जिसके बाद इसकी सूचना पुनपुन थाने को दी। बताया जा रहा है की सूचना मिलने के बाद पुनपुन थाने की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों को मृतक युवक की पहचान करने का आग्रह करती रही। काफी प्रयास के बाद भी मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह सूर्य मंदिर के आसपास ग्रामीणों ने रेलवे के अंडरपास के नजदीक एक 28 वर्ष के उम्र का युवक का शव खून से सना हुआ देखा। युवक की गला काटकर हत्या की गई थी। इस मामले को लेकर मसौढ़ी अनुमंडल के डीएसपी 2 कन्हैया सिंह ने बताया कि रेलवे अंडरपास के नजदीक से एक अज्ञात युवक का शव सोमवार को पुलिस ने बरामद किया है। उन्होंने बताया कि युवक की हत्या गला काटकर कर दी गई है और उसका हाथ बंधा हुआ है। पूछताछ के क्रम में उन्होंने बताया कि मृतक युवक के कपड़े की तलाशी ली गई, लेकिन उनके पॉकेट से कोई भी ऐसी चीज बरामद नहीं हुई है, जिससे मृतक की पहचान हो सके। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों के द्वारा उसकी हत्या के बाद वहां शव फेक कर फरार हो गए हैं।