फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, पटना में प्रेमिका और पिता गिरफ्तार

Mon, 10 Nov 2025 09:34 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पालीगंज थाना क्षेत्र के इजरता गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने प्रेमिका और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मामले की पड़ताल पर जुटी पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र के इजरता गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बसंत मांझी के 25 वर्षीय पुत्र सोनू मांझी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोनू मांझी का अपने ही गांव की एक युवती से लंबे समय से प्रेम संबंध था। बताया जाता है कि प्रेमिका ने सोनू को मिलने के लिए अपने घर बुलाया था। सोनू जब प्रेमिका के घर पहुंचा तो दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी प्रेमिका के पिता बबलू पासवान और अन्य परिजनों ने उन्हें देख लिया।
विज्ञापन


सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया
इसके बाद परिजनों ने सोनू को पकड़कर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। पिटाई के दौरान सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर सोनू के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पालीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है।

ये भी पढ़ें- Delhi Blast News Live: ब्लास्ट में नौ की मौत, करीब 40 घायल; पीएम मोदी ने गृह मंत्रालय से ली धमाके की जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे की कानूनी कार्रवाई जारी
इधर, मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी राजीव चंद्र सिंह और इंस्पेक्टर सुमन कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए प्रेमिका और उसके पिता बबलू पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी राजीव चंद्र सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें