फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpur: सुबह टहलने के लिए निकले डॉक्टर की सड़क दुर्घटना में मौत, ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा

Thu, 25 Apr 2024 11:32 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bhojpur: भोजपुर जिले के सिकरहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकरहट्टा खुर्द के मेन रोड पर गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे एक ग्रामीण चिकित्सक को रौंद दिया। हादसे में उनकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
डॉक्टर की सड़क दुर्घटना में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के सिकरहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकरहट्टा खुर्द में एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां ट्रक ने पैदल जा रहे एक ग्रामीण चिकित्सक को रौंद दिया।

विज्ञापन

घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया।

मृतक सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के सिकरहट्टा खुर्द गांव निवासी स्वर्गीय निठाली राम के 62 वर्षीय पुत्र देमूल राम है। वह से पेशे से ग्रामीण चिकित्सक थे और वर्तमान में गांव में ही अपना क्लीनिक चलाते थे। मृतक के भतीजा विजय कुमार ने बताया कि वे नोनाडीह मोड़ की तरफ टहलने के लिए निकले हुए थे। तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करने के कारण उन्हें रौंद दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे परिजन
हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद अन्य ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना सूचना मिलने के बाद जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें मृत पाया। मृतक अपने दो भाई और तीन बहन में सबसे छोटे थे। घर में उनकी पत्नी कौशल्या देवी तीन बेटी नेह, ममता और गोलू एवं दो बेटा रंजन विकास और वेद प्रकाश है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें