फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पटना में विवादित जमीन की जांच करने पहुंचे दारोगा को रॉटविलर ने काटा, जमीन मालिक पर हमला कराने का आरोप

Mon, 02 Nov 2026 08:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के उत्तरी मंदिरी में विवादित जमीन की जांच करने पहुंचे दारोगा विकास कुमार सिंह को पालतू रॉटविलर कुत्ते ने काट लिया। दारोगा ने जमीन मालिक पर हमला कराने का आरोप लगाया है, जबकि जमीन मालिक ने आरोपों को गलत बताया है।

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के उत्तरी मंदिरी में विवादित जमीन की जांच करने पहुंचे दारोगा पर पालतू कुत्ते से हमला कराने का आरोप लगा है। कुत्ते ने दारोगा विकास कुमार सिंह के बाएं हाथ में काट लिया, जिससे वे जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया।

प्राथमिकी के अनुसार, 24 अक्टूबर को दारोगा को नवीन सिन्हा पथ स्थित सुधा बूथ के पास विवादित जमीन पर निर्माण कार्य होने की सूचना मिली थी। कोर्ट ने इस जमीन पर निर्माण कार्य रोकने का आदेश दिया था। सूचना मिलने के बाद दारोगा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


पढे़ं: बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर और मैट्रिक सेंट-अप परीक्षा का कार्यक्रम, जानें कब से होंगी परीक्षाएं

दारोगा का आरोप है कि जमीन मालिक संजय कुमार उर्फ पिंकू साव ने अपने पालतू रॉटविलर कुत्ते को उन पर हमला करने का इशारा किया। इसके बाद कुत्ते ने उनके बाएं हाथ में काट लिया, जिससे वे जख्मी हो गए। इस मामले में 25 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

वहीं, जमीन मालिक संजय कुमार उर्फ पिंकू साव ने दारोगा के आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि कुत्ते के पैर पर दारोगा का पैर पड़ गया था, जिसके बाद उसने काट लिया। उन्होंने मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें