घटना से आक्रोशित होकर लोगों ने सड़क पर बवाल किया।
- फोटो : अमर उजाला
पटना के बाढ़ अनुमंडल के सकसोहरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को बिक्री का खेत देखने गए युवक की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पटना में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कुशेसर यादव उर्फ गोरेलाल (40) के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सकसोहरा-हरनौत मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और पूरा सकसोहरा बाजार बंद करा दिया। करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रहने के बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम हटवाया।
इलाज के दौरान कुशेसर ने तोड़ा दम
जानकारी के अनुसार, कुशेसर यादव अपने बहनोई के साथ कैमा टाल में बिक्री की जमीन देखने गए थे। जमीन देखकर लौटने के दौरान अचानक एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें कुशेसर यादव के सिर और गर्दन में दो गोलियां लगीं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आननफानन में अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया। पटना में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Year Ender 2025: दो दशकों का इंतजार पूरा, मगर कुछ दूर ही चली पटना मेट्रो; नए साल के पहले महीने से असल फायदा