फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बड़हरा की सियासत में बड़ा मोड़, जदयू एमएलसी ने दिखाया बागी तेवर, निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान

Wed, 15 Oct 2025 12:39 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बड़हरा

सार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र भोजपुर जिले की बड़हरा सीट पर रणविजय सिंह ने जदयू से नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने जदयू के वर्तमान विधायक पर इशारों में टिकट कटवाने में बड़ी भूमिका होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
जदयू एमएलसी के बागी तेवर निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भोजपुर जिले की बड़हरा सीट पर राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। जदयू के पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) रणविजय सिंह दूसरी बार टिकट न मिलने से नाराज होकर पार्टी से अलग हो गए हैं और उन्होंने ऐलान किया है कि अब वे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


आरा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रणविजय सिंह ने जदयू के वर्तमान विधायक पर खुलकर निशाना साधा। उन्होंने इशारों में आरोप लगाया कि टिकट कटवाने में वर्तमान विधायक की बड़ी भूमिका रही। रणविजय ने कहा कि वे लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय हैं, लेकिन पार्टी लगातार दो बार से उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

ये भी पढ़ें: Bihar Election : आर या पार, विपक्षी गठबंधन में आज होगा साफ; बिहार चुनाव में महागठबंधन या I.N.D.I.A. उतरेगा?
विज्ञापन


रणविजय सिंह ने याद दिलाया कि 2020 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने आरजेडी छोड़कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू का दामन थामा था, लेकिन पार्टी ने उनकी निष्ठा और मेहनत का सम्मान नहीं किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब वे जनता के समर्थन के दम पर चुनावी मैदान में उतरेंगे और बड़हरा के विकास को अपनी प्राथमिकता बनाएंगे। पूर्व एमएलसी के निर्दलीय चुनाव लड़ने से स्थानीय स्तर पर यह फैसला बड़हरा की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकता है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें