फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: चलती ट्रेन में दिव्यांग यात्री से बदसलूकी, छीना-झपटी के आरोप में किन्नर गिरफ्तार

Thu, 15 Jan 2026 03:21 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: एर्नाकुलम–पटना एक्सप्रेस में दिव्यांग यात्री से मारपीट और तीन हजार रुपये छीने जाने का मामला सामने आया। आरा जीआरपी ने त्वरित कार्रवाई कर एक किन्नर को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
चलती ट्रेन में मारपीट और छीना छपटी मामले में एक किन्नर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एर्नाकुलम–पटना एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे एक दिव्यांग यात्री के साथ बदसलूकी, मारपीट और छीना-झपटी का मामला सामने आया है। पीड़ित यात्री अपने बेटे और भतीजे के साथ ट्रेन से सफर कर रहे थे, तभी यह घटना घटित हुई।
विज्ञापन

 
जबरन पैसे मांगने का आरोप
जानकारी के अनुसार, ट्रेन में मौजूद दो किन्नरों ने दिव्यांग यात्री से जबरन पैसे की मांग की। जब यात्री ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि दोनों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान पीड़ित के पास से करीब तीन हजार रुपये छीन लिए गए।
 
आरा जीआरपी में दर्ज हुआ मामला
घटना के बाद पीड़ित यात्री ने आरा जीआरपी थाने में लिखित आवेदन देकर पूरी जानकारी दी। आवेदन मिलते ही रेल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की और जांच प्रक्रिया शुरू की। जांच के क्रम में आरा जीआरपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी किन्नर को गिरफ्तार कर लिया। आरा जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान पटना जिले के जक्कनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मीठापुर सब्जी मंडी निवासी लवली के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पढ़ें- Bihar: बच्चों के पतंग उड़ाने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, झड़प के बाद एक पक्ष ने दूसरे को मारी गोली; फैली सनसनी
विज्ञापन

 
दूसरे आरोपी की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जबकि इस घटना में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश भी लगातार जारी है। रेल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें