फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: 22 मंत्री हो सकते हैं मंत्रिमंडल में शामिल, भाजपा नेताओं ने दिल्ली में डाला डेरा

Thu, 21 Jan 2021 05:08 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
विज्ञापन
नीतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

बिहार में एनडीए की सरकार में अब 22 मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। उसके लिए भाजपा के बड़े नेता अपने कोटे से संभावित मंत्रियों के नाम की सूची लेकर दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं।

विज्ञापन


भाजपा के मंत्रियों की सूची पर दिल्ली से मुहर लगने के बाद यह सूची जदयू को सौंप दी जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही यह साफ कर दिया था कि मंत्रिमंडल का विस्तार भाजपा के कारण नहीं हो रहा है।

कुछ दिनों से यह चर्चा चल रही थी कि खरमास के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा अब खरमास भी खत्म हो गया है। फिलहाल बिहार में मुख्यमंत्री के अलावा 13 मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल हैं।
विज्ञापन


गठबंधन में भाजपा बड़ी पार्टी है। विधायकों की संख्या के हिसाब से वह जदयू से ज्यादा मंत्री पद रखना चाह रही है। यह जदयू का फार्मूला था, जिस पर अब भाजपा का दावा है।

जानकारों का कहना है  कि जदयू के साथ संख्या को लेकर भी अभी स्थिति साफ नहीं है। ज्यादा से ज्यादा अभी 22 मंत्रियों को जगह मिल सकती है। नई सरकार के गठन के दो महीने से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार बार-बार टल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें