फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: भोजपुर में शिक्षकों के 20 पदों पर भर्ती, हर महीने मिलेगी 14,500 रुपये सैलरी; कब और कहां लगेगा कैंप?

Tue, 17 Nov 2026 03:53 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

भोजपुर में 18 नवंबर को जिला नियोजनालय की ओर से जॉब कैंप लगाया जाएगा। इसमें निजी कंपनी में शिक्षक के 20 पदों पर भर्ती होगी। चयनित अभ्यर्थियों को 14,500 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। 18 से 45 वर्ष के स्नातक पुरुष आवेदन कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
भोजपुर जिला नियोजनालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला नियोजनालय की ओर से 18 नवंबर को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप के माध्यम से निजी क्षेत्र की कंपनी एएएम फाउंडेशन फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी में शिक्षक के 20 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 14,500 रुपये वेतन मिलेगा।

जॉब कैंप का आयोजन आरा स्थित कृषि भवन परिसर में जिला नियोजनालय कार्यालय के कैंपस में किया जाएगा। इसमें 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के स्नातक उत्तीर्ण पुरुष अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को 18 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा।

विज्ञापन


पढ़ें:  श्रमजीवी एक्सप्रेस में अगले सात दिन तक कन्फर्म टिकट नहीं, कितनी है वेटिंग?

जॉब कैंप में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का जिला नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक अपना निबंधन नहीं कराया है, वे नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट www.ncs.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा जिला नियोजनालय भोजपुर से संपर्क कर भी निबंधन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

जॉब कैंप में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा और आधार कार्ड लेकर आना होगा। नियोजनालय के अनुसार, उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता के आधार पर मौके पर ही किया जाएगा। नियुक्ति से संबंधित शर्तों और चयन प्रक्रिया की जिम्मेदारी संबंधित नियोजक की होगी। जिला नियोजनालय इसमें केवल सुविधादाता की भूमिका निभाएगा।

जिला नियोजन पदाधिकारी प्रणव प्रतीक ने भोजपुर जिले के बेरोजगार युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने योग्य अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि और समय पर जॉब कैंप में पहुंचने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें