फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू छात्रसंघ चुनाव: नीतीश को झटका, पप्पू यादव की पार्टी को मिला अध्यक्ष पद

Sun, 08 Dec 2019 09:07 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
निर्वाचित अध्यक्ष के साथ पूर्व सांसद पप्पू यादव - फोटो : social media
विज्ञापन

पटना विश्वविद्यालय में हुए छात्रसंघ चुनावों में पहली बार पूर्व सांसद पप्पू यादव की पार्टी जन अधिकार छात्र परिषद (जेएसीपी) ने अध्यक्ष पद हासिल किया है। जेएसीपी के उम्मीदवार मनीष कुमार 440 वोट से पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष चुने गए हैं। इससे पहले साल 2017-18 में हुए छात्रसंघ चुनावों में जेएसीपी को अध्यक्ष पद के चुनाव में दूसरा स्थान हासिल हुआ था। जेएसीपी ने इस बार चुनावों में एआईएसएफ के साथ गठबंधन में लड़ा है। 

विज्ञापन


वहीं, पटना विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष के पद पर राजद के उम्मीदवार निशांत कुमार को जीत मिली है। उन्होंने लोजपा के प्रियरंजन कुमार को 701 वोट से हराया। जबकि महासचिव पद पर एबीवीपी की प्रियंका श्रीवास्तव को 862 वोट से एकतरफा जीत मिली है। 

संयुक्त सचिव पद पर भी एकतरफा मुकाबले में जेएसीपी के आमिर राजा ने 532 वोट के अंतर से जीत दर्ज कराई। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर आइसा का कब्जा हुआ, आइसा प्रत्याशी कोमल कुमारी को इस पद पर जीत हासिल हुई। कोमल ने 690 वोट के विशाल अंतर से जीत दर्ज की। 
विज्ञापन


छात्रसंघ जदयू व एबीवीपी को इस बार लगा है झटका
पिचले चुनाव में सेंट्रल पैनल पर पूरी तरह जदयू और एबीवीपी का कब्जा रहा था। छात्रसंघ जदयू ने अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी जबकि एबीवीपी ने उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव के पद हासिल किया था। इस बार चुनावों में एबीवीपी को महासचिव पद तो हासिल हो गया लेकिन जदयू के पूरे पैनल को किसी भी सीट पर बढ़त नहीं मिली है। पीयू प्रशासन ने इस बार मतगणना के लिए कॉलेज ऑफ आर्ट एंड क्राफ्ट का कैंपस चुना था।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें