फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस तलाश रही आत्महत्या के पीछे छुपा राज

Thu, 17 Jul 2014 10:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली के सेकेंड ईयर स्टुडेंट रिदम कुमार सिंह (19) ने अपने पटना स्थित घर पर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार की है।
विज्ञापन


रिदम के पिता नरेंद्र कुमार सिंह भारतीय रेलवे में चीफ इंजीनियर पद पर तैनात हैं। चार महीने पहले ही उनका तबादला गोरखपुर से पटना हुआ था।

अंग्रेजी अखबार TOI के मुताबिक परिवार आगरा का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि रिदम एक महीने की छुट्टी पर घर आया हुआ था।

शास्त्री नगर थाने के एसएचओ आरके सिंह ने बताया कि,"हम आत्महत्या के पीछे छुपे कारणों को तलाशने का प्रयास कर रहे हैं।"

उन्होंने बताया कि,"हम उसके लैपटॉप, मोबाइल और उसके कमरे के अन्य सामान को चेक कर रहे हैं। उसके परिवार को भी नहीं पता कि आखिर उसने आत्म हत्या क्यों की।"

सिंह के मुताबिक,"उसने पंखे से लटक कर जान दे दी। जब वह काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो परिवार के लोग भीतर गए और उसे लटका हुआ देखा।"

उन्होंने बताया,"वे उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक वह दम तोड़ कुचा था। उसने कोई सुसाईड नोट भी नहीं छोड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें