फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना पुलिस विद्रोह मामला: बगावत करने वाले सभी प्रशिक्षु सिपाहियों का भागलपुर तबादला

Sun, 04 Nov 2018 01:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन

पटना पुलिस लाइन में शुक्रवार को विद्रोह करने वाले सभी प्रशिक्षु सिपाहियों को भागलपुर के नाथनगर स्थित सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय भेजे जाने का सरकार की ओर से निर्णय लिया गया है। इस बाबत पुलिस मुख्यालय से अधिसूचना जारी करते हुए सभी प्रशिक्षुओं को तत्काल प्रभाव से सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय नाथनगर में योगदान कराने को पटना एसएसपी को आदेश दिया गया है। 

विज्ञापन


पटना जिला बल के 1064 सिपाहियों में नवनियुक्त 750 पुरुष सिपाहियों को पुलिस केंद्र, कटिहार, मुंगेर और जमुई में बुनियादी प्रशिक्षण के लिए जाना था। पुलिस मुख्यालय द्वारा इस आदेश को संशोधित करते हुए पटना जिला बल के सभी 1064 पुरुष सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय नाथनगर में योगदान के आदेशित किया गया है। 

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को पटना में एक महिला सिपाही की मौत के बाद आक्रोशित बिहार पुलिस के जवानों ने जमकर हंगामा किया था। पटना पुलिस लाइन के महिला और पुरुष सिपाहियों द्वारा जमकर बवाल काटा गया था। सिपाहियों ने अपने ही अधिकारी के खिलाफ बगावत करते हुए डीएसपी की जमकर पिटाई की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें