फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अपराधियों की अब खैर नहीं! पटना पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा शुरू, दो थाना क्षेत्रों में मुठभेड़

Sat, 14 Jun 2025 03:20 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत दो अलग अलग थानों दानापुर और खुसरुपुर में वांछित अपराधियों के खिलाफ मुठभेड़ की। दोनों मामलों में अपराधियों ने पुलिस पर गोली चलाई, जिसके जवाब में संयम बरतते हुए पुलिस ने फायरिंग की और दोनों को पैरों में गोली लगी। 
 
विज्ञापन
मौके पर मिला हथियार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसने के लिए ऑपरेशन लंगड़ा अभियान चलाया है, जिसके तहत दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों मामलों में अपराधियों के पैरों में गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


दानापुर में मुठभेड़
दानापुर थाना क्षेत्र में हुई पहली घटना में पुलिस को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। इस मामले में नामजद आरोपी विवेक कुमार को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस उसे घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर लेकर गई, तभी आरोपी ने छुपा कर रखे गए उसी हथियार से पुलिस पर 2 3 राउंड फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में संयम बरतते हुए पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारी, जिससे वह घायल हो गया। उसका इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। मामले में अलग से एफआईआर दर्ज कर जांच जारी है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य भी एकत्र किए हैं।

खुसरुपुर में मुठभेड़
खुसरुपुर थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट से जुड़े करीब 18 मामलों में वांछित अपराधी अंगेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसे घटनाओं में प्रयुक्त हथियारों और लूट के सामान की बरामदगी के लिए विभिन्न स्थानों पर ले जाया गया। इसी दौरान अंगेश ने एक जगह से छुपाकर रखे गए हथियार से पुलिस पर फायरिंग कर दी और कस्टडी से भागने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिससे उसके पैर में गोली लगी। आरोपी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस मामले में भी एफआईआर दर्ज की गई है और एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  विमान हादसे में बाल-बाल बचा बिहार का मेडिकल स्टूडेंट, मां को बताया कैसे बची जान
विज्ञापन


'अपराधियों को मिलेगी गोली की जवाब गोली से'
पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने दोनों घटनाओं की पुष्टि करते हुए कहा कि अपराधियों को अब स्पष्ट संदेश दिया जा रहा है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को कड़ी सजा और जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि “गोलियों की जवाब अब गोलियों से मिलेगा।”
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें