फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पटना में युवक की गोली मारकर हत्या; कान और पेट में सटाकर गोली मारी, पीट-सिर पर चोट के निशान

Thu, 19 Nov 2026 10:58 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के आलमपुर-गानपुरा इलाके में 24 वर्षीय ओमप्रकाश उर्फ खाजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे कान के नीचे और पेट में सटाकर गोली मारे जाने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के आलमपुर गोनपुरा गांव में अपराधियों ने 24 वर्षीय युवक ओमप्रकाश उर्फ खाजा की गोली मारकर हत्या कर दी। गुरुवार सुबह खेत में उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान स्वर्गीय विष्णु देव राय के पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वह देर रात से घर से गायब था।

प्रारंभिक जांच में युवक के कान के नीचे और पेट में गोली लगने के निशान मिले हैं। इसके अलावा सिर और पीठ पर भी चोट के निशान पाए गए हैं। सूचना मिलने पर फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया।

घटनास्थल से मिला जिंदा कारतूस, जेब से रुपये बरामद

पुलिस को घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस मिला है। वहीं, मृतक की जेब से कुछ रुपये भी बरामद हुए हैं। मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके अलावा जांच में मदद के लिए डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया।

शरीर पर तीन से चार चोट और गोली के निशान

फुलवारी शरीफ एसडीपीओ-2 उमेश्वर चौधरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आलमपुर गांव के खेत में एक युवक की हत्या कर उसका शव फेंका गया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो शव की पहचान ओमप्रकाश के रूप में हुई।

विज्ञापन

एसडीपीओ के मुताबिक, शुरुआती जांच में युवक के शरीर पर तीन से चार चोट और गोली लगने के निशान मिले हैं। पुलिस हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के साथ आरोपियों की पहचान में जुटी है। पुलिस अधिकारी ने जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें