बिहार की राजधानी पटना में हॉस्टल की मांग कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। छात्र यूनिवर्सिटी में हॉस्टल बनाने की मांग कर रहे थे।
जब छात्र प्रदर्शन करने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन जब छात्र नहीं रुके तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ा और दौड़ा-दौड़ा कर उनपर लाठीचार्ज किया।
हालांकि अधिकारियों का कहना है कि लाठीचार्ज नहीं किया गया है। लेकिन तस्वीरों में पुलिस छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रही है।