फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : डीएम को धमकी देने के लिए इंजीनियर बना फर्जी मंत्री

Sun, 01 Jan 2017 03:19 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन
पटना के जिलाधिकारी संजय अग्रवाल को एक इंजीनियर ने जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह बनकर फोन पर धमकी दी। जिसके बाद आरोपी इंजीनियर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इंजीनियर का नाम शशि कुमार चौधरी बताया जा रहा है, जो कि बिहार सरकार में कार्यपालक अभियंता के तौर पर पटना में तैनात है।
विज्ञापन


दरअसल, गुरु गोविंद सिंह की 350वीं जयंती के अवसर पर पटना में प्रकाश उत्सव की तैयारियों के लिए इंजीनियर शशि की तैनाती की गई है। लेकिन शशि कुमार प्रकाश उत्सव के दौरान अपनी सेवा देने से बचना चाह रहे थे। इसीलिए इंजीनियर शशि कुमार चौधरी ने जल संसाधन मंत्री ललन सिंह बनकर पटना के जिलाधिकारी संजय अग्रवाल को फोन किया और उन्हें धमकाते हुए विधि व्यवस्था के काम से खुद की विमुक्ति का आदेश दे डाला।

एक अंग्रेजी वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक, पटना के डीएम संजय अग्रवाल ने बताया कि वह जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन से परिचित हैं और फोन पर बात करने वाले शख्स की आवाज मंत्री से बिल्कुल नहीं मिल रही थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरु की और इंजीनियर शशि कुमार चौधरी तक पहुंच गई। डीएम की शिकायत पर आरोपी इंजीनियर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें