फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Time : पटना जिला प्रशासन ने दिए आदेश, वर्ग पांच तक के लिए स्कूल बंद; अन्य कक्षा के लिए बदल दिए गए समय

Thu, 21 May 2026 10:10 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : पटना में भीषण गर्मी है, जिसकी मार हर कोई सह रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों के साथ हो रही है। प्रचंड गर्मी और उमस की वजह से कई स्कूल तो बंद कर दिए हैं लेकिन कई स्कूल अब भी खुले हुए हैं। अब पटना के डीएम ने नया आदेश जारी किया है।  
विज्ञापन
कड़ी धुप में स्कूल से घर जाती हुई छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला पर खबर चलने के बाद पटना जिला प्रशासन ने वर्ग पांच तक की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है। साथ ही वर्ग 06 से वर्ग-08 तक के कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों में भी बदलाव करने के आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-PM Modi : विदेश में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहारियों को कर दिया खुश; सीएम सम्राट ने क्या लिखा?

पटना न्यायालय जिला दण्डाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस.एम. ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि जिले में रह रहे अधिक तापमान, विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसलिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत जिले के सभी प्री-स्कूल एवं आँगनबाड़ी केन्द्रों सहित निजी और सरकारी विद्यालयों में वर्ग पांच तक के कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधि पूर्णरूपेण प्रतिबंधित रहेंगी। साथ ही वर्ग-06 से वर्ग-08 तक के कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधि सुबह के 10:30 बजे तक ही संचालित होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : पटना में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, CDPO के नाम पर रिश्वत वसूल रहा डेटा एंट्री ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार

पटना न्यायालय जिला दण्डाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस.एम. के आदेशानुसार सभी विद्यालय प्रबंधन को निदेश देते हुए कहा है कि उनके द्वारा दिए गए आदेश के अनुरूप ही शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करेंगे। अगर आदेश का उल्लंघन करते हुए पाए जाएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। यह आदेश 22 मई से 26 मई तक लागू रहेगा। 


                                    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें