फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पटना सिटी में इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड का खुलासा, विदेशी नागरिकों को ठगने वाले चार गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2026 07:27 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना सिटी पुलिस ने इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंटरनेशनल कॉल डायवर्ट कर कंप्यूटर फिक्सिंग और मालवेयर के नाम पर विदेशी नागरिकों से डॉलर में ठगी करते थे। पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल, एटीएम कार्ड और नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
विदेशी क्लाइंट, डॉलर में कमाई और साइबर ठगी का खेल; पटना सिटी में चार गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना सिटी में पुलिस ने इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड से जुड़े गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह इंटरनेशनल कॉल को डायवर्ट कर कंप्यूटर प्रॉब्लम फिक्सिंग के नाम पर विदेशी नागरिकों को ठगी का शिकार बनाता था। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के बाद सत्यापन कर तकनीकी आधार पर अक्षय कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर तीन अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: दरवाजे पर सो रहे ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या, खून से लथपथ मिला शव; तीन खोखे बरामद

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विदेशी क्लाइंट से बातचीत कर कंप्यूटर फिक्सिंग और मालवेयर के नाम पर पैसे वसूलते थे। रकम डॉलर में मंगाकर उसे भारतीय मुद्रा में कन्वर्ट किया जाता था। पुलिस ने चार लैपटॉप, एंड्रॉयड मोबाइल, 7 एटीएम कार्ड और एक लाख से अधिक ईमेल आईडी बरामद की हैं। करीब 1 लाख 9 हजार रुपये नकद और एक खाते में 3.50 लाख रुपये होल्ड कराए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें