फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: छठ पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट पटना प्रशासन, लाल कपड़े से चिह्नित होंगे खतरनाक घाट

Wed, 04 Nov 2026 08:46 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना

सार

छठ महापर्व को लेकर पटना में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। राजधानी के 98 घाटों पर व्यवस्था की जा रही है। डीएम, एसएसपी और नगर निगम आयुक्त ने घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
छठ से पहले पटना के 98 घाटों पर तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी पटना में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। छठ व्रतियों को किसी तरह की परेशानी न हो और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहे, इसके लिए जिला प्रशासन और नगर निगम की टीमें लगातार छठ घाटों का निरीक्षण कर रही हैं। बुधवार को पटना के डीएम कुंदन कुमार, एसएसपी कार्तिकेय शर्मा और नगर निगम आयुक्त ने विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्यों और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

छठ महापर्व को लेकर पटना में तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। बुधवार को पटना के डीएम कुंदन कुमार, एसएसपी कार्तिकेय शर्मा और नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियों की टीम के साथ विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पटना के डीएम कुंदन कुमार ने बताया कि राजधानी में कुल 98 छठ घाटों के निर्माण और व्यवस्था का काम कराया जा रहा है। पटना नगर निगम के साथ-साथ कई अन्य एजेंसियों को भी इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी एजेंसियां युद्ध स्तर पर काम कर रही हैं, ताकि छठ महापर्व से पहले घाटों को तैयार किया जा सके।

डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि निरीक्षण और सुरक्षा आकलन के बाद कुछ घाटों को खतरनाक श्रेणी में चिह्नित किया जाएगा। ऐसे घाटों की सूची आगामी दिनों में जारी की जाएगी। खतरनाक घोषित किए जाने वाले घाटों पर बैनर-पोस्टर लगाए जाएंगे और लाल कपड़े से उनकी पहचान की जाएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: सीएम सम्राट पर तेजस्वी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, मंत्री संतोष सुमन ने याद दिलाया राजद का कार्यकाल

प्रशासन ने छठ व्रतियों और आम लोगों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित और खतरनाक घोषित घाटों पर पूजा-अर्चना करने न जाएं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। फिलहाल, छठ महापर्व को लेकर पटना प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। अब देखना होगा कि निर्धारित समय से पहले सभी 98 घाटों पर तैयारियां कितनी पूरी हो पाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें